चैपल ऑफ आवर लेडी ऑफ रेमिडीज मोती दमन किले के बाहरी क्षेत्रों में स्थित है। इसका निर्माण 1607 में पुर्तगाली गवर्नर और कैप्टन द्वारा करवाया गया था। इस चर्च की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रवेश द्वार है। इस पर एक चमचमाता हुआ सफेद क्रॉस है, जिस पर कुछ फूल बने हुए हैं। साथ ही पुर्तगाली भाषा में कुछ शब्द भी लिखे हुए हैं।
प्रवेश द्वार पर एक नक्काशीयुक्त घंटा भी है, जो एक लकड़ी के स्डैंड के सहारे लटका हुआ है। घंटे के पेंट का रंग चर्च के दरवाजे और खिड़कियों के पेंट से मेल खाता है।
चर्च के एक दीवार के पास गुफानुमा स्थान में मदर मैरी का चित्र भी है। इस चर्च के डिजाइन में बेजनटाइन और गौथिक वास्तुशिल्प शैली का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है। चर्च की मुख्य वेदी पर की गई नक्काशी और खुदाई में 17वीं शताब्दी के वास्तुशिल्प की झलक मिलती है। प्रार्थना कक्ष को छोटी-छोटी नक्काशीयुक्त मूर्तियों से सजाया गया है, जिससे इस चर्च की भव्यता और भी बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications