Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दमन » मौसम

दमन मौसम

सितंबर से मई के बीच आप कभी भी दमन घूमने जा सकते हैं।

गर्मी

मार्च से मई तक दमन में गर्मी का मौसम रहता है। यूं तो मौसम बहुत ज्यादा गर्म रहता है, पर अरब सागर से आने वाली ठंडी हवा के कारण ज्यादा परेशानी नहीं होती है।

मानसून

अगस्त और सितंबर के महीने में यहां बरसात होती है। मानसून की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाने वाली होती है। यहां औसत वर्षा ही होती है और मौसम खुशनुमा रहता है।

सर्दी

दिसंबर और जनवरी में दमन में ठंड का मौसम रहता है। यह समय दमन घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान यहां का तापमान 10 डिसे तक पहुंच जाता है।