इसे नानी दमन का किला भी कहा जाता है। सेंट जेरोम किला नानी दम के पास दमनगंगा नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। हालांकि यह किला अपेक्षाकृत छोटा है, पर इसका प्रवेश द्वार बेहद विशाल है। यह किला करीब 12,250 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।
दरवाजे के सामने सेंट जेरोम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इस किले में कैथोलिक चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ द सी भी है। किले में दो प्रवेश द्वार है। मुख्य प्रवेश द्वार समुद्र के पास है, वहीं दूसरा प्रवेश द्वार नानी दमन में है। किले के ऊपर से पर्यटक मछली बाजार और मछली पकड़ने वाले जहाजों का नजारा देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications