Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दिल्ली » आकर्षण » आजाद हिंद ग्राम

आजाद हिंद ग्राम, दिल्ली

341

आजाद हिंद ग्राम पर्यटक परिसर को दिल्‍ली पर्यटन के द्वारा स्‍वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के सम्‍मान में बनवाया गया था। यह वह स्‍थल है जहां नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश छोड़ने से पहले सैनिकों को संबोधित किया था। यह स्‍मारक, राष्‍ट्रीय राजमार्ग 10 पर दिल्‍ली - हरियाणा बॉर्डर पर स्थित है जो दिल्‍ली से 2 किमी. की दूरी पर है। इस स्‍मारक की संरचना उत्‍तर भारतीय स्‍थापत्‍य शैली में बनी है जो पांरपरिक शिल्‍पकौशल को बढ़ावा देती है।

स्‍मारक को कोलकाता के कुछ कलाकारों के द्वारा डिजायन किया गया था जिसमें उन्‍होने नेताजी के विभिन्‍न मूड को अलग - अलग भित्ति चित्रों में दर्शाया है। संग्रहालय भी कैनवास पर चित्रित स्‍वतंत्रता संग्राम को दर्शाने वाले कुछ मुख्‍य लैंडमार्क में से है।

बड़े मोजेक गुंबद और संग्रहालय, इस पूरे परिसर के मुख्‍य आकर्षण केंद्र हैं। संग्रहालय ( दिल्‍ली चलो ) में स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान के कई अखबारों की ढ़ेर सारी कटिंग और अन्‍य दृश्‍य संदर्भ वाली चीजें रखी हैं और यहां भारतीय राष्‍ट्रीय आर्मी की रैंक को भी अच्‍छी तरह दर्शाया गया है।

इस परिसर में अन्‍य आकर्षण और सुविधाएं भी शामिल हैं जिनमें एक अखाड़ा, फूड कियोस्‍क, एक सार्वजनिक टेलीफोन बूथ, एक स्‍मारिका, गार्डन शॉप और एक सूचना केंद्र भी शामिल है। यह पब्लिक के लिए सभी दिन खुला रहता है और नेशनल हॉलीडे पर बंद रहता है। परिसर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Jun,Fri
Check Out
13 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Jun,Fri
Return On
13 Jun,Sat