मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क ऐसे स्थानों में से एक है जहाँ आप अपने प्रियजनों के साथ आनंद उठा सकते हैं। यह पार्क पूर्वी दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर स्थित है। इसका निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया एवं इसे 2004 में खोला गया। यह पार्क कई क्षेत्रों में विभाजित है जैसे कि स्मृति वन, फ्रेग्रेंट गार्डन, बोगनवेलिया गार्डन, टोपिअरी गार्डन, एवं फोलिएज गार्डन आदि।
पार्क के अंदर विश्व शांति स्तूप भी है जिसे कुछ भिक्षुओं, नन, दलाई लामा और भारत के उपराज्यपाल द्वारा 2007 में खोला गया था। इंद्रप्रस्थ पार्क अपनी हरियाली, ताजे और आरामदायक वातावरण के लिए जाना जाता है। इसमें एक रंगशाला, फूड कोर्ट, पानी का झरना और कई परिदृश्य हैं जो आपको वहां कुछ समय रुक कर आराम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
हुमायूँ का मकबरा, पास में स्थित एक आकर्षण है जिसे पार्क से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पार्क आगंतुकों के लिए सायं 8.30 तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications