Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » देवप्रयाग » मौसम

देवप्रयाग मौसम

मौसम देवप्रयाग का सब्ट्रापिकल वातावरण होने के कारण, यहाँ सर्दियों में बहुत ठण्ड और गर्मियों में वातावरण बहुत सुहावना बना रहता है। इस क्षेत्र को मानसून में बहुत अधिक वर्षा प्राप्त होती है। देवप्रयाग जैसे धार्मिक स्थान के दर्शन करने सैलानी साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से लेकर मई तक) देवप्रयाग में गर्मियाँ मार्च में शुरु होकर मई महीने तक रहती है। गर्मियों में यहाँ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इस खूबसूरत मौसम में देवप्रयाग की सैर करने कई सैलानी आते हैं।

मानसून

(जुलाई से लेकर सितंबर तक) देवप्रयाग में मानसून जुलाई में दस्तक देकर सितंबर महीने तक रहता है। भारी वर्षा के कारण मानसून में यह क्षेत्र काफी ठण्डा रहता है।

सर्दी

(अक्टूबर से लेकर फरवरी तक) देवप्रयाग में सर्दियाँ अक्टूबर में शुरु होकर फरवरी महीने तक पडती है। सर्दियों में यहाँ का तापमान 7 से 1 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के कारण यहाँ ठण्ड बहुत ज्यादा होती है।