पिथौरागढ़ से 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एस्काट कस्तूरी मृग अभयारण्य एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। एस्काट कस्तूरी मृग अभयारण्य की स्थापना कस्तूरी हिरन(वैज्ञानिक नाम- मास्कस ल्युकागस्टर) के संरक्षण के लिए की गई थी। कस्तूरी हिरन के अलावा, पार्क में अन्य जानवर तेंदुआ, जंगली बिल्ली, ऊदबिलाव,कांकड़,छोटे सींगों वाला बारहसिंगा,गोराल(घूमे हुए सींगों वाले बारहसिंगे,सफेद भालू,हिमालयी चीते,कस्तूरी मृग,हिमालयी काला भालू,और भरल आदि देखने को मिलते हैं।
इस अभयारण्य में बर्फ में पाया जाने वाले मुर्गा, तीतर तथा यूरोपियन तीतर सहित कई पक्षी देखे जा सकते हैं। कुमाऊं में वर्ष 1986 में बना यह अभयारण्य समुद्र तल से 5412 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। अभयारण्य के निकट कई मंदिर हैं।



Click it and Unblock the Notifications