कुंजकांता कृष्णा मंदिर, ढेंकानाल के सबसे प्राचीन और विख्यात मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में श्री ब्रुदाबन चंद्रा कृष्णा की पूजा की जाती है। मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण, राजश्री सूराप्रताप सिंहदेव के द्वारा किया गया है जो एक आध्यात्मिक व्यक्ति थे। इस मंदिर में श्री राधाकृष्ण की एक मूर्ति रखी हूई है। इस मंदिर में ब्रुदाबन के सभी रिवाजों और रस्मों का पालन किया जाता है।
इस मंदिर की भीतरी संरचना में काफी सुंदरता है। झुलान मंडप, रसा मंडप आदि आस्था शक्ति के साथ मंदिर के मुख्य हिस्से है। इस मंदिर में साल भर कई रस्में चलती है। मंदिर में भगवान की पूजा साल के सभी दिन की जाती है। ब्रुंदावन भगवान की पूजा बेहद पांरपरिक तरीके से की जाती है।
पर्यटक यहां आकर सुंदर मंदिर को देख सकते है। यहां होने वाली भव्य पूजा को भी देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications