दंदाधर, ढेंकानाल शहर से 67 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह एक सुंदर साइट है जो सिंचाई प्रोजेक्ट को समर्पित है। यह सिंचाई प्रोजेक्ट, रामीयाल नदी के तट पर चलाया जा रहा है। यह स्थान एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। यहां भारी संख्या में पर्यटक सैर करने के लिए आते है और यहां की सुंदरता को निहारते है।
यहां के लहराते पानी पर सूर्य की किरणें नृत्य करती हुई प्रतीत होती है। यहां की पूरी घाटी, खूबसूरती में डूबी हुई है। यहां पर्यटक साल के किसी भी दौर में आ सकते है। यहां का ठंडा वातावरण, पर्यटकों को काफी लुभाता है।



Click it and Unblock the Notifications