Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » डिंडीगुल » मौसम

डिंडीगुल मौसम

डिंडीगुल आने का सबसे बढ़िया समय मॉनसून और उसके बाद की सर्दियाँ होती हैं। जुलाई से फरवरी के बीच का समय शहर में आने के लिये सबसे बढ़िया होता है। इन महीनों के दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है जो यात्रा को आरामदायक बनाता है। शहर भी बारिश के बाद विशेष रूप से हराभरा और तरोताजा दिखता है।

गर्मी

डिंडीगुल में ऊष्णकटिबन्धीय जलवायु पाई जाती है जोकि बाकी दक्षिण भारतीय इलाकों के समान है। गर्मियों के महीने गर्म, शुष्क और उच्च आर्द्रता वाले होते हैं। मार्च से मई के महीनों के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाता है। यहाँ पर गर्म हवाओं को अक्सर महसूस किया जा सकता है। यह समय शहर में आने के लिये अनुकूल नहीं होता है।

मानसून

यहाँ जून से सितम्बर के महीनें में मॉनसून होता है। शहर में मध्यम दर्जे की बारिश होती है जो तापमान के कम कर देती है। यह समय शहर में आने के लिये अच्छा हो सकता है क्योंकि तापमान और मौसम दोनों सौम्य और सुहावने होते हैं।

सर्दी

डिंडीगुल में सर्दियाँ दिसम्बर से फरवरी के बीच पड़ती हैं। तापमान कम रहता है और यह 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच मँडराता रहता है। शहर में आने का यह साल का सबसे बढ़िया समय होता है।