पानी कोठा को फोर्टिम डो मार के नाम से भी जाना जाता है। पानी कोठा एक खूबसूरत किला है जिसका निर्माण अरब सागर में क्रीक की शुरूआत में हुआ था। पत्थर से निर्मित यह संरचना दीव के घोघला गांव के पास में ही समुद्र से एक मील की दूरी पर स्थित है। यह किला, समुद्र के बीचों - बीच बना हुआ है और एक जहाज के रूप का है।
किंवदंतियों के अनुसार, पहले यह किला पानी के नीचे से भूमि से जुड़ा हुआ था। इस किले से आसपास का क्षेत्र बेहद सुंदर दिखाई देता है, समुद्र का बलखाना, उसकी लहरों की आवाज, तट, जट्टी, घोघला गांव और दीव शहर का शानदार दृश्य यहां से देखा जा सकता है।
यहां एक लाइट हाउस है और समुद्र स्त्री को समर्पित एक छोटा सा चैपल भी है। यहां रात में किले को विशेष रोशनी से प्रबुद्ध किया जाता है जिससे यहां आने वाले पर्यटक किले से सम्मोहित हो जाते है। पानी कोठा में कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की गई है इनमें से एक कयामत फिल्म भी है। बोर्डिंग साइट से भी टूरिस्ट फेरी के द्वारा इस किले तक पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications