सेंट थॉमस चर्च को 1598 में पुर्तगालियों के द्वारा बनवाया गया था। यह चर्च, दीव किले के अंदर स्थित एक ऊंचे से प्लेटफार्म पर स्थित है। इस चर्च का निर्माण गोथिक वास्तुकला में किया गया है। चर्च की इमारत में सफेद बाहरी दीवारों पर पुर्तगाली काल के कई चित्र बने हुए है हालांकि अब यह काफी फीके हो चुके हैं लेकिन फिर भी चर्च और पुर्तगाली सभ्यता को समझने के लिए पर्याप्त है।
इस चर्च में फिलहाल किसी प्रकार की प्रार्थना सभाओं का आयोजन नहीं किया जाता है लेकिन हर साल 1 नवंबर के दिन ऑल सेंट डे पर यहां भी वार्षिक उत्सव होता है, लोग इक्ट्ठा होते है और प्रार्थना करते है।
इस चर्च की इमारत को जीर्णोद्धार करके ईसाई धर्म के एक संग्रहालय में बदल दिया गया है। इस संग्रहालय/चर्च में मसीह और वर्जिन मैरी की पत्थर की मूर्तियां रखी गई है।
इसके अलावा, संग्रहालय में अन्य महत्वपूर्ण पुरातात्विक वस्तुएं जैसे - जीवाश्मीकृत लकड़ी, शैडो क्लॉक, सेंट बेनेडिक्ट और सेंट थॉमस की संगमरमर की मूर्तियां, प्राचीन मूर्तियां और ऐतिहासिक स्थलों की कलाकृतियों को रखा गया है। इस चर्च तक खूबसूरत फव्वारे से घिरे एक उद्यान मार्ग तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह चर्च शाम के दौरान रोशनी से जगमगा उठता है और दीव का शानदार नजारा प्रस्तुत करता है।



Click it and Unblock the Notifications