किश्तवाड़ एक शहर है जो ट्रैकिंग के लिए पूरे राज्य में सर्वाधिक विख्यात है। मौसम अनुकूल होते ही युवा वर्ग यहां जुटने शुरू हो जाते है और चढ़ाई के सारे शौक पूरे कर लेते है। इस शहर में स्थित पहाडि़यां निम्म प्रकार है - नाम्टसे ( 6000 मीटर की ऊंचाई पर), कैथ्रेड्रल (5370 मीटर की ऊंचाई पर), चर्च (6065 मीटर की ऊंचाई पर) और सिकले मून (6574 मीटर की ऊंचाई पर)।
इसके अलावा यहां पद्दार, मारवाह और दच्च्न जैसी सुंदर घाटियां भी हैं। यहां एक गुफा भी है जिसे भंडारकोटे गुफा कहा जाता है जो यहां आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। इस स्थल को मचैल यात्रा के लिए जाना जाता है जो हिंदू धर्म की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है। इस यात्रा को मचैल में स्थित देवी चंड़ी माता के मंदिर में दर्शन के लिए किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications