नताद्रीस्वरार मन्दिर तमिलनाडु के प्रसिद्ध इरोड शहर में स्थित है। कावेरी नदी के तट पर स्थित होने के कारण इस मन्दिर को हिन्दुओं द्वारा बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है। चोल राजाओं के शासनकाल में निर्मित होने के कारण इस मन्दिर का इतिहास तीन हजार साल से अधिक पुराना है।
इष्टदेवता का नाम अगस्तीस्वारार के नाम पर रखा गया है। मन्दिर अपने स्थापत्य कला के लिये जाना जाता है जिसमें दक्षिण भारतीय शैली मुख्य रूप से स्पष्ट दिखती है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यहाँ आने वाले श्रृद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसके आलावा मन्दिर राज्य के बाकी हिस्सों से भली-भाँति जुड़ा है।
आप इस स्थान तक बस सेवाओं के माध्यम से पहुँच सकते हैं क्योंकि यहाँ की बस सेवायें बहुत व्यवस्थित हैं। आप यहाँ नदी द्वारा भी पहुँच सकते हैं। जो भी मन्दिर परिसर में प्रवेश करता है उसे एक दैवीय अहसास होता है।



Click it and Unblock the Notifications