फरीदकोट की यात्रा के लिए उत्तम समय अक्टूबर, नवम्बर और दिसंबर के महीने होते हैं जब मौसम खुशनुमा होता है और विभिन्न स्थानों के भ्रमण और बाहरी गतिविधियों के लिए उपयुक्त होता है।
यहाँ गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस दौरान मौसम बहुत गर्म और सूखा होता है। अधिकतम और निम्नतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 26.5 डिग्री सेल्सियस होता है। कभी कभी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुँच जाता है।
मानसून का मौसम जून के अंत में या जुलाई के प्रारंभ में प्रारंभ होता है और सितंबर मध्य तक रहता है। मानसून के दौरान तापमान में गिरावट आ जाती है जिससे गर्मी से राहत मिलती है।
ठंड का मौसम अक्टूबर के अंत में प्रारंभ होता है जब तापमान तेजी से गिरता है। जनवरी के महीने में निम्नतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होता है।