Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »International Tea Day : किस राज्य में कौन सी चाय है सबसे फेमस, क्या कहता है Tea Map!

International Tea Day : किस राज्य में कौन सी चाय है सबसे फेमस, क्या कहता है Tea Map!

गर्मी बढ़ गयी हो या सिर दर्द हो रहा हो, दोस्तों के साथ फुर्सत से कुछ समय बिताना हो या सर्दियां बढ़ गयी हो...पहाड़, समुद्र का किनारा या फिर झमाझम बरसते बादल, भारत में हर मौके पर अगर कोई चीज कॉमन होती है तो वह है चाय। भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि यह लोगों की भावनाओं से जुड़ चुका है।

भले ही चाय भारत में ब्रिटिशर्स की देन है लेकिन हम सभी जानते हैं, आज चाय ही है जो भारत के घर-घर जोड़ने का काम करती है। हमारे देश में चाय की शुरुआत करीब 1834 में हुई बतायी जाती है। लेकिन दुनिया को चाय की इन नन्हीं पत्तियों की खूबियों से परिचित करवाने का श्रेय चीनी शासक को जाता है।

tea green leaf

21 मई को International Tea Day के रूप में मनाया जाता है। आइए आपको चाय के इतिहास से परिचित करवाते हैं और साथ में बताते हैं, भारत के कौन से राज्य में सबसे मशहूर है कौन सी चाय!

गलती से हुई थी चाय की खोज

चाय का इतिहास 5000 सालों से भी अधिक पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि चीनी शासक शेंग नुंग ने गलती से चाय की खोज की थी। एक बार जब चीनी शासक के लिए उबाले गये पानी में कुछ जंगली पौधों की पत्तियां गिर गयी तो पानी का रंग बदलने लगा। इससे पानी से अच्छी खुशबू भी आने लगी। जब राजा ने इस पानी को पिया तो उन्हें यह पानी पसंद आया। इसके पीते ही उन्होंने ताजगी और ऊर्जा का अनुभव किया। और इस तरह से दुनिया में चाय का अस्तित्व सामने आया।

क्या है भारत में चाय का इतिहास?

भारत में चाय का इतिहास अंग्रेजों के शासनकाल से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि वर्ष 1834 में जब गर्वनर जनरल लॉर्ड बैंटिक भारत आए तो उन्होंने असम में कुछ लोगों को चाय की पत्तियों को पानी में उबाल कर दवा की तरह पीते हुए देखा।

history of tea

इसके बाद बैंटिंक ने असम में रहने वाले लोगों को चाय के बारे में बताया और इस तरह से भारत में परंपरागत रूप से चाय बनाने और पीने का प्रचलन बढ़ा। इसके बाद 1835 में असम में चाय के बागान लगाना शुरू हुआ। इसके बाद 1881 में इंडियन टी एसोसिएशन की स्थापना हुई, जिसने भारत में उगाई गयी चाय की खुशबू को दुनिया भर में फैलाया।

भारत के किस राज्य में कौन सी चाय है सबसे ज्यादा फेमस?

चाय का नाम राज्य
सुलेमानी चाय केरल
मीटर चाय केरल
नीलगिरी चाय तमिलनाडु
कपूरपत्ति चाय तमिलनाडु
इंजी इलक्कई चाय तमिलनाडु
कल्लडका चाय कर्नाटक
कसई कर्नाटक
अमृतुल्य चाय कर्नाटक
केसर चाय आंध्र प्रदेश
इरानी चाय आंध्र प्रदेश-तेलंगाना
कटिंग चाय महाराष्ट्र-गोवा
पारसी चाय गुजरात
उकाडो गुजरात
नाथद्वारा चाय राजस्थान
मसाला चाय उत्तर प्रदेश
दार्जिलिंग चाय पश्चिम बंगाल
नींबू चाय पश्चिम बंगाल
रोंगा साह असम
स्मोक्ड चाय मणिपुर
अदरक वाली चाय हरियाणा-दिल्ली
बेरीनाग चाय उत्तराखंड
गुड़ वाली चाय पंजाब
कांगड़ा चाय हिमाचल प्रदेश
नून चाय जम्मू और कश्मीर
कहवा जम्मू और कश्मीर
गुड़-गुड़ चाय (बटर टी) लद्दाख
tea leaves picking

क्या हमने चाय का कोई फेमस स्टाइल Miss कर दिया? अगर हां, तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। साथ में हमें यह भी बताएं कि मानसून के आने के साथ ही इसमें से कौन सी चाय को गर्मागर्म पकौड़ों के साथ खाकर आप बारिश की फुहारों को एंजॉय करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं!

More News

    Read more about: india tea travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+