Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयरपोर्ट पर देर से पहुंचने की वजह से छुट गयी फ्लाइट? सबसे पहले करें यह काम!

एयरपोर्ट पर देर से पहुंचने की वजह से छुट गयी फ्लाइट? सबसे पहले करें यह काम!

फ्लाइट अगर देर से उड़ान भरती है या किसी कारणवश कैंसिल कर दी जाती है तो एयरलाइंस कंपनी अगली फ्लाइट की व्यवस्था, रहने के लिए होटल और खाने की व्यवस्था करनी होगी। ठंड के मौसम में आए दिन अत्यधिक कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण फ्लाइट Delay या फिर कैंसिल होने की खबरें आती रहती थी। लेकिन...

क्या हो अगर एयरपोर्ट या एयरलाइंस के कारण नहीं बल्कि आपकी वजह से फ्लाइट छुट जाए? अगर एयरपोर्ट पर महज 5 या 10 मिनट देर से पहुंचने की वजह से आपको फ्लाइट में सवार होने की अनुमति न दी जाए?

what if flight miss due to late arrival

सोचिए ज़रा...

सुबह की अर्ली मॉर्निंग फ्लाइट थी और नींद खुलने में देर हो गयी। या फिर बैंगलोर, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों के जाम में फंसकर एयरपोर्ट पहुंचने में देर हो गयी। या अहमदाबाद, पटना या फिर किसी छोटे शहर में ही किसी भी वजह से आप एयरपोर्ट पहुंचने में बस 5-10 या फिर 30 मिनट की देरी से पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पहुंचने में देर भले ही किसी भी वजह से हो लेकिन गेट पास लेने के बाद जब आप भागे-भागे एयरलाइंस कंपनी की बोर्डिंग कियॉस्क पर पहुंचते हैं।

तब आपको यह कह दिया जाता है कि आप निर्धारित समय से 5 मिनट या 10 मिनट देर से आए हैं, इसलिए आपको फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब क्या करें...आपका अपने गंतव्य पर पहुंचना भी जरूरी है। किसी की शादी, किसी के बर्थडे में शामिल होना या फिर कोई जरूरी मीटिंग जो करनी है। आप तुरंत एयरलाइंस कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक करते हैं।

यहां आपको दिखता है जिस टिकट की कीमत आम समय में ₹6000 या ₹8000 तक होती है, उसी टिकट की कीमत लास्ट मोमेंट पर ₹26000 या ₹28000 दिखा रहा है। ऐसे में आपको लगने लगता है कि आपके पास अगली फ्लाइट के लिए 4 या 5 गुना अधिक कीमत की टिकट खरीदने के अलावा और कोई उपाय ही नहीं बचा है...है न! गलत...आपके पास ऐसा उपाय बचा है जिसकी मदद से आप ₹5000 रूपए में ही अगली फ्लाइट पकड़ सकते हैं। कैसे?

airport flight take off

रुके जरा...सब्र करें! हम आपको वहीं तो बता रहे हैं कि आप यह कारनामा करेंगे कैसे।

जैसे ही आपको एयरपोर्ट पर देर से पहुंचने की वजह से आपको एयरलाइंस कंपनी की तरफ से फ्लाइट में सवार होने की अनुमति देने से इंकार कर दिया जाए तो हर आम व्यक्ति की तरह आप भी निश्चित रूप से एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों से आपको विमान में सवार होने देने का अनुरोध करेंगे। अगर इससे बात नहीं बनती है, तो तुरंत अगली फ्लाइट का टिकट बुक करने मत लग जाएं।

एयरलाइंस कंपनी से संपर्क करें और उन्हें अपनी स्थिति से अवगत करवाएं। क्या होगा इससे? अरे भई, इसके बाद ही तो आपका काम बन पाएगा।

जुर्माने भरकर मिल सकती है अगली फ्लाइट की टिकट

जी हां, लगभग फ्लाइट्स में कई बार कुछ सीटें खाली रखी जाती हैं, जिन्हें विमान के उड़ान भरने से सिर्फ 1 घंटा पहले ही सेल किया जाता है। अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई और फ्लाइट पूरी बुक नहीं रही तो हो सकता है आपको उसी एयरलाइंस कंपनी की अगली फ्लाइट में टिकट मिल जाए।

इसके लिए आपको सिर्फ जुर्माना चुकाना पड़ेगा जो निश्चित रूप से फ्लाइट की किसी महंगी टिकट से काफी कम होगी। इन सीट्स की जानकारी के लिए आपको एयरपोर्ट पर ही एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क करना होगा। वहीं इस बारे में आपको सारी जानकारी और अगली टिकट की व्यवस्था करने में मदद करेंगे।

कितना होता है जुर्माना

एयरलाइंस जुर्माना
विस्तारा ₹3150
इंडिगो ₹3250
एयरइंडिया (इकोनॉमी कंफर्ट प्लस श्रेणी) ₹5000

नोट : अगर किसी कारणवश आपकी फ्लाइट भी छुट गयी है और आप जुर्माना भरकर अगली फ्लाइट की टिकट लेना चाहते हैं तो ध्यान रखें...टिकट सिर्फ और सिर्फ सीट उपलब्ध होने पर ही दी जा सकेगी। अलग-अलग एयरलाइंस कंपनियों की पॉलीसी अलग होती है।

जिसके कारण जुर्माने की रकम में फर्क हो सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए एयरलाइंस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या एयरपोर्ट पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क करें।

More News

Read more about: travel airport flight
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+