Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सालों के इंतजार के बाद आज से 3 दिनों तक दिखेगा 'सुपर ब्लू मून', क्या भारत में आएगा नजर?

सालों के इंतजार के बाद आज से 3 दिनों तक दिखेगा 'सुपर ब्लू मून', क्या भारत में आएगा नजर?

रक्षाबंधन के दिन एक शानदार खगोलीय घटना घटने वाली है। यह एक दुर्लभ नजारा होगा, जो पृथ्वी से साफ-साफ नजर आने वाला है। खास बात है कि सिर्फ रक्षाबंधन ही नहीं बल्कि यह खगोलीय नजारा अगले 3 दिनों तक दिखाई देगा। यानी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक इस शानदार नजारे का साक्षी बन सकते हैं।

दरअसल, 19 से 21 अगस्त तक आसमान में सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) दिखाई देने वाला है। ऐसा कई सालों के इंतजार के बाद होने वाला है।

super blue moon

क्या होता है सुपर ब्लू मून

जब एक महीने में दो पूर्णिमा होती है या तीन माह के मून सीजन में 4 पूर्णिमा होती है, तब उसे ब्लू मून या सुपर ब्लू मून कहा जाता है। इस दौरान चांद अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ही चमकीला दिखाई देगा। इस खूबसूरत नजारे को लोग नंगी आंखों से देख सकेंगे। इस बार एक मून सीजन में 4 पूर्णिमा होने की वजह से इसे सुपर ब्लू मून कहा जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा संयोग कई सालों के अंतराल पर ही बनता है। कई बार तो सुपर ब्लू मून जैसी दुर्लभ घटनाओं में 10 या 20 सालों का समय भी लग जाता है।

blue moon today

क्या वाकई नीला दिखाई देगा चांद

ब्लू मून या सुपर ब्लू मून के समय चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के काफी करीब होता है। इस वजह से वह अधिक बड़ा और चमकीला नजर आता है। लेकिन सुपर ब्लू मून के समय चांद पूरी तरह से नीला दिखाई देगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है। जानकार बताते हैं कि कई बार धूल और प्रकाश की किरणों को इस तरीके से परावर्तित करती हैं कि चंद्रमा सामान्य की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा नीला दिखाई देता है। लेकिन इस घटना का सुपर ब्लू मून के साथ कोई लेना-देना नहीं होता है।

india super blue moon

क्या भारत से आएगा नजर?

19 अगस्त से अगले 3 दिनों के लिए चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान चंद्रमा की पृथ्वी से अधिकतम 41,985 किमी की रहेगी। इसलिए अन्य पूर्णिमा के मुकाबले 14 फीसदी अधिक बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आएगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या सुपर ब्लू मून भारत से दिखाई देगा? तो इसका जवाब है, हां। चूंकि सुपर ब्लू मून अगले 3 दिनों तक होने वाला है, इसलिए यह भारत ही नहीं दुनिया के बाकी हिस्सों से भी स्पष्ट नजर आएगा।

2024 को 19 अगस्त के बाद फिर से सीजनल सुपर ब्लू मून मई 2027 को बनेगा। यानी अगली बार इस अद्भूत नजारे को देखने के लिए आपको 2-3 सालों का फिर से इंतजार करना होगा। तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। घर की छत या किसी भी ऐसी जगह जहां से चांद सीधा और स्पष्ट नजर आता हो, वहां से सुपर ब्लू मून को जरूर देखें। और हां, अगर आपके पास अच्छी लेंस वाला कैमरा है तो इस शानदार नजारे को अपने कैमरे में कैद करना बिल्कुल न भूलें।

More News

    Read more about: india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+