Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़ है 'स्मोक बिस्कुट' 'स्मोक पान' - कहीं ना पड़ जाए भारी

जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़ है 'स्मोक बिस्कुट' 'स्मोक पान' - कहीं ना पड़ जाए भारी

आज वास्तविक जीवन में जीने से कहीं ज्यादा हम सोशल मीडिया पर जीते हैं। पूरे दिन में हर क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहां जाते हैं इत्यादि इत्यादि हर एक चीज का ब्यौरा सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जीवन में सिर्फ लाइक्स और कमेंट के बारे में ही सोचते हैं। कोई भी जगह या खाने की चीज सोशल मीडिया पर एक बार वायरल हो गयी तो हर व्यक्ति बस इसी भेड़चाल में शामिल होना चाहता है।

हर व्यक्ति बिना सोचे समझे बस वायरल चीजों को इस्तेमाल या व्यंजनों को खाने के बारे में सोचता है। अगर कोई भी वायरल वस्तु सोशल मीडिया पर आकर्षक और सुन्दर दिखी तो इसका मतलब उसे सुरक्षित भी माना जाने लगता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। और इसी लापरवाही का खामियाजा हाल ही कर्नाटक के बच्चे को भुगतना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल स्मोक बिस्कुट को खाने की जिद्द में कर्नाटक के एक बच्चे की जान पर आफत बन आयी।

smoke paan

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुब वायरल हुआ है, जो कर्नाटक के दावणगेरे का बताया जाता है। वीडियो में 8-9 साल का एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ किसी मेले में नजर आ रहा है। वहां वह बच्चा स्मोक बिस्कुट खाने की जिद्द करता है, जिसे उसकी मां दिलाने के लिए राजी भी हो जाती है। स्टॉल पर दुकानदार एक कागज के ग्लास में बिस्कुट और थर्मस से धुंए जैसा एक तरल पदार्थ उस ग्लास में डालकर बच्चे को खाने के लिए दे देता है।

बच्चे ने जैसे ही धुंआ उगलते उस ग्लास से बिस्कुट निकलकर उसका पहला कौर खाया वह बुरी तरह से दर्द से चिखने लगता है। इसके बाद वह दौड़कर अपने पिता के पास पहुंचता है। वीडियो में बच्चे का पिता उसे समझाने की कोशिश करते नजर आता है लेकिन तब तक बच्चा दर्द से बुरी तरह से चिल्लाने लग जाता है और थोड़ी देर में ही पिता की बाहों में बेहोश होकर गिर जाता है।

आप भी देखें X यूजर @uttamprithvi द्वारा शेयर किया गया वह वायरल वीडियो :

थर्मस में सफेद धुंआ उगलता वह कौन सा पदार्थ था?

इस वीडियो में जिस चीज के डालने के बाद बिस्कुट से भी धुंआ निकलने लगता है वह कुछ और नहीं बल्कि लिक्विड नाईट्रोजन है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो लिक्विड नाईट्रोजन इंसानों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।

इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से चीजों को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। इसका तापमान -196 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बताया जाता है कि तरल नाईट्रोजन के कई साईड इफेक्ट भी होते हैं, जिसमें स्किन एलर्जी, मुंह में जलन, पेट में तेज दर्द आदि शामिल हैं।

तमिलनाडु में किया गया बैन

कथित तौर पर कर्नाटक के इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में स्मोक बिस्कुट पर बैन लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मदुरै के पास तेप्पाकुलम में एक स्ट्रीट वेंडर का लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। अगर उक्त आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसपर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए तमिलनाडु के फूड ऑफिसर जयराम पंडियन ने बताया कि उन्होंने दुकानों की जांच की है और सभी दुकानदारों से इस खतरनाक प्रोडक्ट से जुड़े सभी विज्ञापनों को हटाने का आदेश भी दे दिया है। तमिलनाडु की फूड सेफ्टी विभाग ने उन सभी दुकानों का पता लगाया है जहां तरल नाइट्रोजन के उत्पाद बेचे जाते थे।

smoke biscuit

फूड ऑफिसर ने बताया कि कुछ दुकानदारों ने स्मोक बिस्कुट, स्मोक पान या ऐसी दूसरी चीजों को बेचना भी बंद कर दिया है। लोगों को ड्राई आइस और तरल नाईट्रोजन से होने वाले खतरों के बारे में समझाना होगा।

और भी कई चीजों में इस्तेमाल होता है 'स्मोक'

लिक्विड नाईट्रोजन का इस्तेमाल कर दुकानों में सिर्फ स्मोक बिस्कुट ही नहीं बल्कि ऐसी ही और भी कई चीजें भी बेची जाती हैं। इनमें सबसे अधिक लोकप्रिय स्मोक पान और स्मोक आईसक्रीम होता है। शादियों, समारोहों या फिर मेलों में आपने भी जरूर ऐसी दुकानें देखी होंगी जिसमें पान बनाकर जब उसे दुकानदार खरीदार के मुंह लगभग ठुंसते हुए भरता है, तो उसमें से सफेद रंग का धुआं बाहर आता है।

इस धुआं को भी लिक्विड नाईट्रोजन का इस्तेमाल करके ही बनाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसके अलावा खासतौर पर विदेशों में विभिन्न रेस्तरां के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं, जिसमें किसी मिठाई अथवा पकवान पर लिक्विड नाईट्रोजन में डुबाया हुआ गुलाब दोनों हाथों के बीच में दबाकर पूरी तरह से चुरा कर दिया जाता है।

हमारी आपसे बस यहीं गुजारिश और सलाह है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली हर वायरल चीज अच्छी हो ऐसा जरूरी नहीं होता है। इसलिए किसी भी वायरल चीज को ट्राई करने से पहले खुद एक बार जरूर सोचे कि इसके बुरे परिणाम क्या हो सकते हैं? इससे न सिर्फ आप खुद सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।

More News

Read more about: food tamilnadu madurai chennai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+