शादी के बाद पार्टनर के साथ घूमने जाने को लेकर हर कपल काफी उत्साहित रहता है। कहां घूमने जाएंगे, उसके आधार पर शॉपिंग, टिकट, होटल बुकिंग से लेकर लोकेशन पर पहुंचकर फोटो खिंचवाना, परिवार और दोस्तों के लिए शॉपिंग और भी न जाने क्या-क्या। लेकिन पहली बार घूमने जाने के लिए डेस्टिनेशन तय करने से पहले ही शुरू हो जाता है कन्फ्यूजन।
हो भी क्यों न, पहली बार अपने पार्टनर के साथ मिलकर प्लान जो बना रहे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, घूमने जाने के भी कुछ गोल्डन रूल (Golden Rule) होता है, जिसका अगर पालन किया जाए तो घूमने की प्लानिंग से लेकर घूमना तक सब कुछ काफी Smooth हो जाता है।

आइए जान लेते हैं, घूमने जाते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है -
1. पहला ट्रिप हमेशा छोटा रखें
जी हां, पार्टनर के साथ घूमने जाने के मौके पर तो जीवन भर मिलेंगे। लेकिन पार्टनर के साथ घूमने जाने का जब भी प्लान बनाएं तो पहला प्लान हमेशा छोटा रखें। हो सकता है कि घूमने जाने से पहले आपने परिस्थितियों के बारे में जैसा सोचा हो, वहां पहुंचकर ऐसा न हो। ऐसे में आपसी लड़ाई-झगड़े और मतविरोध कहीं आपके रिश्ते में खटास न पैदा कर दें। इसलिए पहले रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाते समय हमेशा उसे छोटा रखें। ताकि मतविरोध पैदा होने की संभावनाएं ही कम हो।

2. बजट बनाकर चलें
कहा जाता है कि रुपयों की वजह से ही हमेशा रिश्तों में दरार आती है। तो फिर रुपयों या बजट के कारण मतविरोध का होना तो लाजमी है न। इसलिए किसी भी ट्रिप का प्लान बनाने से पहले कपल को बैठकर बजट का प्लान बनाना बेहद जरूरी है। शादी के बाद पहली ट्रिप है, यह सोचकर न तो दिल खोलकर खर्च करना शुरू कर दें और न ही इतनी कंजूसी करें कि पार्टनर के मन में आपके प्रति कोई हीन भावना आए।
अपने बैंक बैलेंस के बारे में पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उसके बाद खर्च का पूरा हिसाब लगाते हुए बजट निर्धारित करें। कोशिश करें कि पूरा ट्रिप में खर्च आपके बजट के आधार पर ही हो।
3. ट्रिप से क्या चाहिए, यह पहले से तय करें
ट्रिप पर जाकर इतने बजे खाना खाएंगे या ट्रिप पर इतनी देर तक सोए रहेंगे। इस तरह की बातें करने से पहले यह निर्धारित किजीए कि आपको कैसा ट्रिप चाहिए! क्या आप कोई रिलैक्सिंग रोमांटिक सा ट्रिप चाहते हैं या फिर आप कोई एडवेंचर एक्टिविटी वाला ट्रिप चाहते हैं। इस तरह की बातों के बारे में आपस में चर्चा कर लें। इससे आपको ट्रिप का डेस्टिनेशन चुनने में भी मदद मिलेगी। और हां, इस तरह की प्लानिंग करते समय हमेशा अपने पार्टनर की पसंद को भी तवज्जो देकर किसी फैसले पर पहुंचने की कोशिश करें। सिर्फ अपनी इच्छाओं को ही अपने पार्टनर पर मत थोपें।

4. नयी चीजों को ट्राई करने से न घबराएं
ट्रिप पर जाकर अपनी वहीं पुरानी आदतों के साथ न घूमें। पार्टनर को साथ में लेकर नयी चीजों को ट्राई करें। अगर आपने कभी बंजी जंपिंग नहीं किया है तो थोड़ा हिम्मत करें और एकबार इसे ट्राई करें। अगर आपने कभी भी हाईकिंग नहीं की, या लॉन्ग वॉक जैसी चीजें नहीं की, तो पार्टनर के साथ उन्हें भी ट्राई करें।
किसी दिन गोल्फ में अपना हाथ आजमा सकते हैं। किसी दिन पार्टनर को बाईक पर बैठाकर एक लंबी ड्राईव पर निकल पड़े। यकिन मानें ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो न सिर्फ आपको अपनी पहले ट्रिप के यादगार के तौर पर जीवनभर याद रहेगा बल्कि आपको जीवन भर गुदगुदाएंगी भी। इससे आपके रिश्ते में भी गर्माहट बढेगी।
5. काम हमेशा बांट लें
ट्रिप की प्लानिंग हो या ट्रिप पर जाकर छोटे-मोटे काम करना हो। दोनों ही परिस्थितियों में काम जरूर बांट लें। रिलैक्स करना का मन जितना आप है, आपके पार्टनर का भी तो होगा। इसलिए काम को आपस में बांट लेने से दोनों को थोड़ी राहत मिलेगी। टिकट की बुकिंग और होटल की बुकिंग अगर हजबैंड कर रहा है, तो ट्रिप पर पैकिंग की जिम्मेदारी वाइफ उठा सकती हैं।
अगर हजबैंड भारी लगेज बैग लेकर चल रहा है तो खाने-पीने के सामानों वाला हल्का बैग वाइफ उठा सकती हैं। सुबह बेड टी का ऑर्डर करने के बाद अगर रुम सर्विस के लिए दरवाजा वाइफ खोलती है तो लॉन्ड्री के लिए कपड़े हजबैंड देकर आ सकता है।

6. ऑर्गनाइज्ड रहें
मोबाइल का चार्जर, बैट्री बैकअप से लेकर एक्सट्रा कपड़े, साबुन, मोजे, मेकअप रिमुवर नैपकिन या फिर सैनीटरी पैड। ये सारी चीजें मार्केट में ट्रैवल फ्रेंडली साइज में उपलब्ध हैं। इसलिए वहां पहुंचकर खरीद लेंगे जैसी सोच में न पड़े बल्कि अपने बैग में एक छोटा का किट बनाकर उसमें जरूर रख लें।
साथ में कुछ जरूरी दवाईयां जैसे पेट की, सिरदर्द की बुखार की आदि जरूर रखें। अगर आप किसी ऐसी जगह पर गये हैं जहां का खाना आपको पसंद नहीं आ रहा है तो खुद को थोड़ा फ्लेक्सीबल जरूर बनाएं। इससे आपके पार्टनर को समस्या भी कम होगी और पूरा समय बस खाना ढूंढने में ही नहीं बितेगा।



Click it and Unblock the Notifications













