Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »3 जून को अद्भूत खगोलिय घटना का बने साक्षी, जब आकाश में एक साथ 6 ग्रह करेंगे 'प्लैनेट परेड'

3 जून को अद्भूत खगोलिय घटना का बने साक्षी, जब आकाश में एक साथ 6 ग्रह करेंगे 'प्लैनेट परेड'

साल के शुरुआती 5 महीने सौरमंडल और अंतरिक्ष ने आसमान और खगोलशास्त्र में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए काफी खास रहा है। सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण, सौर तूफान और ऑरा लाइट्स (Aurora Lights) के नजर आने के बाद अब एक और अद्भूत खगोलिय घटना घटने वाली है जिसें आप बिल्कुल भी मिस करना नहीं चाहेंगे।

साल के 6वें महीने में कदम रखने के साथ ही अंतरिक्ष में 6 ग्रह एक साथ परेड लगाते नजर आने वाले हैं, जिसे 'प्लैनेट परेड' कहा जाएगा। यह न सिर्फ एक अद्भूत ही नहीं बल्कि दुर्लभ नजारा भी होने वाला है।

planet parade 2024

कब होगा प्लैनेट परेड

प्लैनेड परेड, जिसे प्लैनेटरी अलाइंमेंट (Planetary Alignment) भी कहा जाता है कि 3 जून को होने वाला है। इस दिन सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हुए 6 ग्रह एक-दूसरे के पास से होकर ऐसे गुजरेंगी मानों एक सीधी लाइन में चल रही हैं। बहुत थोड़े वक्त के लिए ही यह नजारा दिखाई देगा, जब 6 ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आने वाली है।

इसे देखने के लिए शक्तिशाली दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी। Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार 3 जून को होने वाला प्लैनेट परेड दुनिया भर में नजर आने वाला है। हालांकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यह नजारा 3 जून से कुछ पहले या कुछ बाद भी दिखाई दे सकता है।

कौन से 6 ग्रह एक सीध में आएंगे?

  • बुध (Mercury)
  • मंगल (Mars)
  • बृहस्पति (Jupiter)
  • शनि(Saturn)
  • यूरेनस (Uranus)
  • नेपच्यून (Neptune)

कहां खड़े हैं आप?

प्लैनेट परेड आपको कब दिखाई देगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पृथ्वी के किस हिस्से में है। जो लोग साओ पाउलो में रहते हैं उन्हें 27 मई के आसपास ही प्लैनेट परेड दिखाई दिया होगा। वहीं जो लोग सिडनी में रहते हैं उन्हें 28 मई को दिखा होगा। न्यूयॉर्क में रहने वाले लोगों को प्लैनेट परेड 3 जून को दिखाई देगा।

night sky and planet parade 2024

क्यों खास है प्लैनेट परेड 2024?

प्लैनेट परेड एक सामान्य खगोलिय घटना है, जो हमेशा घटती रहती है। लेकिन एक साथ 6 ग्रहों का एक सीध में आना प्लैनेट परेड 2024 को खास बना रहा है। आम तौर पर 2-3 ग्रह प्लैनेट परेड के दौरान एक सीध में आते हैं, तब इसे दुर्लभ घटना नहीं मानी जाती है। प्लैनेट परेड के दौरान शक्तिशाली दूरबीन से देखने पर सभी ग्रह किसी लाइन पर एक सीध में बिन्दू की तरह तो नजर नहीं आएंगे लेकिन ये एक दूसरे के काफी करीब और सीध में जरूर दिखाई देंगे।

कब और कहां देख सकते हैं प्लैनेट परेड?

प्लैनेट परेड के सभी 6 ग्रहों को देखने के लिए शक्तिशाली दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी। अगर कोई व्यक्ति नंगी आंखों से इस अद्भूत खगोलिय घटना को देखने का प्रयास करता है तो उसे 2 ग्रह स्पष्ट दिखाई दे सकते हैं - मंगल और शनि। क्योंकि सौरमंडल में ये दोनों ग्रह ही सबसे ज्यादा चमकदार होते हैं, जो नंगी आंखों से भी दिखाई दे जाते हैं।

ये दोनों ग्रह सूर्योदय से ठीक पहले (करीब 45 मिनट पहले) आसमान में चमकते दिखाई देंगे। बाकी के चारों ग्रह - बुध, बृहस्पति, युरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए तकनीक की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। प्लैनेट परेड 2024 का साक्षी बनने के लिए किसी ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां घरों, छतों या स्ट्रीट लाइट न आती हो। आसमान को देखने में कोई रुकावट न हो और न ही हवा में प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक हो।

अगर चूके तो फिर कब दिखेगा?

अगर 3 जून को होने वाली इस अद्भूग खगोलिय घटना को देखने या इसका साक्षी बनने से चूक गये तो अगला प्लैनेट परेड 28 अगस्त को होने वाला है। वहीं अगले साल 28 फरवरी 2025 को इससे भी ज्यादा खास प्लैनेट परेड होने वाला है, जब 6 नहीं बल्कि 7 ग्रह एक सीध में आएंगे। 28 फरवरी को बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि(Saturn), यूरेनस (Uranus) और नेपच्यून (Neptune) एक सीध में दिखाई देंगे।

More News

    Read more about: astronomy india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+