रॉन, अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाने वाले गडग के प्रसिद्ध कस्बों में से एक है।यह माना जाता है कि प्राचीन काल में रॉन का नाम द्रोणापुर था और यहां पर प्रसिद्ध प्राचीन वास्तुकार और योद्धा पुजारी द्रोणाचार्य ने मंदिरों का निर्माण कराया था। कुछ मुख्य ऐतिहासिक स्मारक कस्बे में स्थित है, जैसे- अनंताशयन मंदिर, ईश्वर मंदिर, कल्ला गुडी (पत्थर मंदिर), लोकनाथ मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, पार्श्वनाथ जैन मंदिर और सोमलिंगेश्वरा मंदिर। रॉन में उपस्थिति इतने सारे मंदिरों के कारण, यह कई तीर्थयात्रियों के बीच लोकप्रिय स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications