नरगुंड किला कर्नाटक में गडग जिल के नरगुंड कस्बे का मुख्य आकर्षण है। यह छत्रपति शिवाजी द्वारा 1675 के आस-पास बनवाये गये दो किलों में से एक है, दूसरा रामदुर्ग किला है। 1691-92 में इस पर औरंगजेब ने कब्जा कर लिया था और लेकिन फिर रामराव दादाजी भावे ने दोबारा 1706-07 में वापस कब्जा किया।
1778 में, उस समय मैसूर के राजा हैदर अली ने इस पर विजय प्राप्त की थी, हालांकि इस पर 1784 में टीपू सुल्तान ले कब्जा ले लिया था। 1857 में, यह भारत पर शासन करने वाले अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का स्थल था, बाबा साहेब (भास्कर राव भावे) ने इस विद्रोह में भाग लिया था।



Click it and Unblock the Notifications