ऐतिहासिक महत्व वाला शहर हापुड़ गाजियाबाद जिले का सबसे बड़ा तहसील है। जिला मुख्यालय से 34 किमी और दिल्ली से 60 किमी दूर स्थित हापुड़ एनसीआर का हिस्सा है। ऐसी मान्यता है कि इस शहर की स्थापना 983 ईस्वी में बुलंदशहर और मेरठ के मुखिया हरदत्ता ने की थी। शायद इसी लिए इस शहर का नाम हापुड़ पड़ा। एक दूसरे मत के अनुसार हापुड़ शब्द की उत्पत्ति हापड़ से हुई है, जिसका अर्थ होता है-बागीचा।
संयोग से हापुड़ पापड़ के लिए काफी प्रसिद्ध है। पहले इस शहर में पांच गेट के जरिए पहुंचा जा सकता था। ये गेट थे-दिल्ली गेट, मेरठ गेट, गढ़मुक्तेश्वर गेट, कोठी और सिकंदरा गेट। समय के साथ इन गेटों ने अपना अस्तित्व खो दिया। यह शहर जामा मस्जिद के लिए भी जाना जाता है, जिसे मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में 1670 में बनवाया गया था। मंदिरों में चांडी मंदिर, सबली शिवा मंदिर और दुधेश्वर नाथ मंदिर शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications