Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गिरिडीह » मौसम

गिरिडीह मौसम

गिरिडीह में मौसम सामान्यतः शुष्क होता है। भीषण गर्मी की ही तरह सर्दियाँ भी असहनीय होती हैं। मानसून के मौसम का आनंद उठाया जा सकता है।

गर्मी

गिरिडीह में गर्मियों का मौसम अप्रैल से शुरू होता है। मौसम उस समय विशेष रूप से गर्म होता है। मई के महीने की चिलचिलाती धुप इसे गर्म और असहनीय बना देती है। तापमान 47 डिग्री सेंटीग्रेट तक चढ़ जाता है। जून तक आद्रता बढ़ने लगती है, इसे पूर्व मानसून महीना कहते हैं।

मानसून

मानसून जून के अंत में शुरू होता है और मध्य अक्टूबर तक जारी रहता है। जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है।

सर्दी

सर्दियाँ गिरिडीह में असाधारण रूप से ठंडी होती हैं। तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेट से -5 डिग्री सेंटीग्रेट तक रहता है। गिरिडीह की सर्दियों में पिकनिक का परिदृश्य एक आम बात है। ऊनी कपड़ों के बिना अक्टूबर से फरवरी का महीना बहुत मुश्किल होता है।