गुलमर्ग की सैंट मैरी चर्च, 1902 में ब्रिटिश शासन दौरान बनाई गई है। इसका निर्माण ब्रिटिश शैली में हुआ है, और हर साल इसे देखने कई सैलानी आते हैं। गुलमर्ग की यह 110 साल पुरानी चर्च उन चर्चों में से है जिसका निर्माण भारत में ब्रिटिश शासन दौरान हुआ था।
आज इसे ब्रिटिश विरासत का दर्जा दिया गया है। इस चर्च के पास यात्रियों के विश्राम के लिए प्राचीन वास्तुशौली में निर्मित कई छोटी कुटिया और होटलों का प्रबंध किया गया है। चर्च के पास लगे अल्पाइन के पेड़ इसकी सुन्दरता को और भी निखारते है। चर्च के पास मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारा भी है।



Click it and Unblock the Notifications