गुना आरोन रोड पर स्थित बजरंगगढ़ किले की प्रसिद्धि झारकोन के रूप में भी है। यह किला गुना से 8 किमी दक्षिण-पश्चिम में बना है। इसे मराठा शासकों द्वारा 1775 में बनवाया गया था। इतना ही नहीं, इस किले के परिसर में तोपखाना, रंग महल और मोती महल भी है।
भले ही आज यह किला पूरी तरह से नष्ट हो गया है, फिर भी यह देखने में अद्भुत है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकते। बजरंगगढ़ किला 92.2 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अंदर तोपखाना के पास बड़ी सीढ़ी वाला एक कुआं हुआ करता था।
इसमें मुख्य रूप से घोड़ों के लिए पानी रखा जाता था। इसके अलावा किले अंदर एक पुराना मंदिर भी है, जिसमें स्थानीय लोग नियमित रूप से आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications