राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क (आरजीआरईपी) एक ऊर्जा केन्द्र है, जो उद्योग और प्राइवेट सेक्टर को ऊर्जा और वातावरण के प्रबंधन में मदद करता है। इसका उद्देश्य लोगों, खासकर बच्चों में अक्षय ऊर्जा के स्रोतों के बारे में जागरुकता फैलाना है। साथ ही यह प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल और उनकी बचत के लिए उन्नत योजना बनाने में भी मदद करता है।
इस ऊर्जा केन्द्र पर सोलर कार राइड, वातावरण पर फिल्मों की स्क्रीनिंग, जागरुकता शिविर और अक्षय ऊर्जा मॉलड सहित कई गतिविधियों का अयोजन भी किया जाता है। यहां बच्चों के लिए फायदेमंद कई कार्यशालाएं भी होती हैं। यह खूबसूरत हरा-भरा पार्क मनोरंजन के साथ-साथ जानकारियों को भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications