गुवाहाटी का रीजनल साइंस सेंटर म्यूजियम उन 27 साइंस सेंटर में से एक है जिसका प्रबंधन भारत सरकार के नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के हाथों में है। यह साइंस सेंटर छात्रों और विज्ञान बिरादरी के लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। अगर आप बच्चों के साथ गुवाहाटी घूमने जा रहे हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां आप ढेर सारे प्रदर्शनी, साइंस शो, कैंप और सेमिनार का हिस्सा बन सकते हैं।
यह सेंटर गुवाहाटी शहर के बाहरी क्षेत्र में जवाहरनगर खानापारा में स्थित है। हालांकि यहां पहुंचने में असुविधा बिल्कुल भी नहीं होती है। इस सेंटर को 1994 में स्थापित किया गया था और तब से यह बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
यहां कुछ दुर्लभ उपकरण, मशीनरी और दस्तावेज हैं, जिससे विज्ञान को समझने में आसानी होती है। इस साइंस सेंटर के खास आकर्षणों में से प्रागैतिहासिक पार्क, 3डी साइंस मूवी, मिरर मैजिक, साइंस शो, बटरफ्लाई कॉर्नर, डिजिटल तारामंडल और कई एक्वेरियम प्रमुख है।



Click it and Unblock the Notifications