असम स्टेट जू एंड बॉटनिकल गार्डन का गुवाहाटी पर्यटन में विशेष स्थान है। 130 हेक्टयर में फैले इस जूलॉजिकल गार्डन में जीव-जंतु व वनस्पतियों की कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। यह एक खास किस्म का जू है जो प्राकृतिक जंगलों में फैला हुआ है।
यहां सफेद बाघ, तेंदुआ और दलदलीय तपिर को अपने प्राकृति आवास में रहते हुए देखा जा सकता है। जू में पाए जाने वाले एक सींग वाले भारतीय गेंडे और दो सींग वाले अफ्रीकी गेंडें यहां के मुख्य आकर्षण हैं। इस जू की एक रोचक बात यह है कि यहां जानवरों को उनके प्राकृतिक परिवेश में रखा जाता है और वह स्वतंत्र होकर घूमते हैं। साथ ही इस जू में 44 से ज्यादा प्रकार के ऑर्किड पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications