Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ग्वालियर » मौसम

ग्वालियर मौसम

ग्वालियर की जलवायु परिस्थितियां चरम होती हैं। यह गर्मियों में बहुत अधिक गर्म और ठण्ड में बहुत अधिक ठंडा होता है। ग्वालियर की सैर के लिए उत्तम समय ठण्ड का मौसम होता है। वे पर्यटक जो ठण्ड के मौसम में इस स्थान की यात्रा करते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ गर्म कपडे ले जाएं।

गर्मी

ग्वालियर में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून के अंत तक रहता है। गर्मियों में यह स्थान बहुत अधिक गर्म और सूखा हो जाता है। इस दौरान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। वे पर्यटक जो ग्वालियर की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें गर्मियों के दौरान यहाँ की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

मानसून

ग्वालियर में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है तथा इससे ग्वालियर की झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती है। इस दौरान यहाँ नियमित वर्षा होती है और दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस रहता है। यात्रा के लिए यह मौसम भी उपयुक्त नहीं है।

सर्दी

ग्वालियर में ठंड का मौसम बहुत अधिक ठंडा होता है। ठण्ड का मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है। इस समय रात का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। परन्तु दिन के समय सामान्यत: तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यह समय ग्वालियर की यात्रा के लिए उचित है।