Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» हाफलांग

हाफलांग - एक खूबसूरत हिल स्टेशन

5

असम के एकमात्र हिल स्टेशन हाफलांग में आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते हैं। इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। भले ही हाफलांग में बर्फ से ढंकी चोटियां न हों, पर खूबसूरती के लिहाज से यह स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। बारक घाटी के पास स्थित यह जगह उत्तर कछर जिला का जिला मुख्यालय है। हाफलांग पर्यटन हमेशा जीवंत रहता है, क्योंकि गर्मियों में आसपास के शहरों से लोग अक्सर यहां आते हैं।

हाफलांग शहर समुद्र तल से 512 मीटर की ऊंचाई पर घुमावदार पर्वतों के बीच स्थित है। यह शहर ठंडा होने के साथ-साथ सुरम्य भी है। यहां के कलकल करते झरने, धाराएं और चारों ओर फैली प्रचूर हरियाली आपके दिल में एक ऐसी तस्वीर बना देगी, जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकेगा। हाफलांग को ‘व्हाइट एंट हिलॉक’ नाम से भी जाना जाता है।

हाफलांग और आसपास के पर्यटन स्थल

वैसे तो हाफलांग के खूबसूरत पर्वतों को देखकर ही आपका मन आनंद से भर उठेगा। फिर भी हाफलांग झील यहां के पर्यटन को और भी समृद्ध बना देती है। आप चाहें तो दिमासा कछरी साम्राज्य की प्रचीन राजधानी मैबोंग का भी भ्रमण कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें

असम के सबसे बड़े शहरों में से एक हाफलांग सिलचर से सिर्फ 106 किमी दूर है। सिलचर-हाफलांग सड़क अपेक्षाकृत अच्छी है और हाफलांग पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगता है। देश के अन्य हिस्सों से सिलचर के लिए फ्लाइट भी मिलती है।

हाफलांग का मौसम

हाफलांग की जलवायु सब-ट्रापिकल है। यहां थोड़ी गर्मी भले ही पड़ती हो, पर मौसम खुशगवार रहता है। वहीं यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। बरसात के समय में यहां काफी बारिश होती है।

 

हाफलांग इसलिए है प्रसिद्ध

हाफलांग मौसम

घूमने का सही मौसम हाफलांग

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें हाफलांग

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग हाफलांग की जीवनरेखा है। नेशनल हाइवे 54 और 27 हाफलांग से होकर गुजरती है और इसे असम के सारे हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मेघालय व नागालैंड से भी जोड़ती है। सिलचर जहां सबसे बड़ा नजदीकी शहर है, वहीं गुवाहाटी 309 किमी दूर है। हाफलांग से नियमित बसें भी चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    हाफलांग मीटर गज लाइन के जरिए सिलचर, लुंबडिंग, मैबोंग और जतिंगा से जुड़ा हुआ है। हाफलांग से 131 किमी दूर स्थित लुंबडिंग गुवाहाटी से जुड़ा हुआ है और यहां कई प्रमुख ट्रेनें रुकती हैं। गुवाहाटी नॉर्थ-ईस्ट का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हाफलांग का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट 106 किमी दूर सिलचर के कुंभीरग्राम में है। सिलचर सड़क मार्ग के जरिए हाफलांग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। सिलचर एयरपोर्ट से गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और कोलकाता के लिए नियमित उड़ानें मिलती हैं। यह उड़ानें आगे दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू से भी जुड़ी होती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue

Near by City