बटेश्वरनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है तथा बिहार का प्राचीन मंदिर है। यह हाजीपुर के पूर्व में स्थित है। यह मंदिर मुग़ल काल से यहाँ स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की उत्पत्ति हज़ारों वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष के बीच से हुई तथा अनेक लोग यह मानते हैं कि यह मंदिर स्वनिर्मित है। इसके परिणामस्वरूप अनेक भक्त यहाँ आते हैं।
फरवरी के महीने में बसंत पंचमी के अवसर पर यह मंदिर उत्सव में डूब जाता है तथा महाशिवरात्रि के समय यहाँ एक मेला भरता है जो एक महीने तक चलता है। मस्तिषक और आत्मा की शांति के लिए इस स्थान की सैर करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications