जोय दुर्गा मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित हाजो का एक प्रसिद्ध मंदिर है। वर्ष 1774 में राजा लक्ष्मीनाथ सिंघा द्वारा बनाए गए इस मंदिर की वेदी पर देवी दुर्गा की एक सुंदर सी पत्थर की मूर्ति स्थापित है। राजा लक्ष्मीनाथ सिंघा अहोम साम्राज्य के तत्कालीन राजा थे।
देवी दुर्गा को हिंदू धर्म में बहुत निर्दयी और दयालु देवी माना जाता है। पुराणों में उनकी वीरता की कई कहानियां हैं कि किस तरह उन्होंने बुराई के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ी। जोय दुर्गा मंदिर देवी दुर्गा का प्रतीक है और उनके अवतार के रुप में स्थित है।
यह मंदिर केवल प्रेरणादायक ही नहीं बल्कि मंदिर के आस पास का हर एक दृश्य काफी खूबसूरत है। कहते हैं कि भक्त मंदिर की सीढियों पर कई घंटों तक बैठे रहते हैं और प्रकृति सौंदर्य का आनंद उठाते हैं। वैसे तो हाजो एक छोटा सा शहर है, लेकिन यात्री इस शहर के अन्य धार्मिक आकर्षणों को देखते हुए बड़ी आसानी से जोय दुर्गा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications