महाकाव्य रामायण में किए गए वर्णन अनुसार, अंजनियाद्री पहाड़ियों को भगवान हनुमान का जन्म स्थान माना जाता है। यह खूबसूरत हनुमान मंदिर वानर देवता के सम्मान में बनाया गया था। यह मंदिर अंजनियाद्री पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। इस हनुमान मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 570 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। मंदिर की राह पर पहाड़ी की चढ़ाई करते समय यात्री कई वानरों को देख पाएंगे। हमारा सुझाव तो यही है कि भगवान हनुमान के सभी भक्तों को इस मंदिर के दर्शन अवश्य करने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications