Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हरिद्वार » मौसम

हरिद्वार मौसम

हरिद्वार में गर्मियों का मौसम गर्म होता है जबकि सर्दियों में अत्यधिक ठंड पड़ती है। मानसून के दौरान यहाँ अत्यधिक वर्षा होती है इसलिए ऐसे मौसम में पर्यटकों को यहाँ आने से बचना चाहिए। सितंबर से जून के बीच का समय इस धार्मिक स्थल का भ्रमण करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

गर्मी

(मार्च से मई): हरिद्वार में गर्मियों की शुरूआत मार्च से होती है एवं मई तक रहती है। इस समय के दौरान यह क्षेत्र काफी गर्म होता है। इस समय यहाँ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): हरिद्वार में मानसून जून से सितंबर के महीने तक रहता है। उमस भरे मौसम के कारण पर्यटकों को इस मौसम में यहाँ आने की सलाह नहीं दी जाती।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): ठंड का मौसम यहाँ अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी के महीने तक रहता है। सर्दियों के दौरान यहाँ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।