Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह

हैवलॉक पर्यटन - अंडमान  के दिल की धड़कन

12

इस स्थान का नाम अंग्रेज़ हुकूमत के प्रधान हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। यह अंड़मान का प्रमुख पर्यटक स्थल है, और हर साल हजारों की संख्या में सैलानी इसे देखने आते हैं। यहाँ के पांचों गाँव गोविन्द नगर, राधा नगर, बिजोय नगर, शाम नगर, और कृष्णा नगर के समुंद्री तट अपने आप में बहुत अलग है। यहाँ का राधा नगर समुंद्री तट सब से बढ़िया समुंद्री तट है और 2004 में टाइम पत्रिका ने इसे एशिया का सबसे बेहतरीन तट घोषित किया है।

पोर्ट ब्लेयर से 55 कि.मी दूर और उत्तरी पूर्वी दिशा में स्थित हैवलॉक द्वीप के लिए पोर्ट ब्लेयर से दिन में 2 या 3 बार नियमित समय पर फैरी की सेवा उपलब्ध है। इसकी टिकट लग भग 5 से 8 अमेरिकी डॉलर के आस पास है। जबकि कटमरैन फैरी की टिकेट थोड़ी से ज्यादा है। अगर आप समय के पाबंद है तो पोर्ट ब्लेयर से पवन हंस चौपर द्वारा हैवलॉक पहुँच सकते हैं।

सैर करते हुए हैवलॉक द्वीप देखना बढ़िया लगता है, सैर करते हुए आप यहाँ के सुन्दर समुंद्री तट, तटों पर बसे छोटे होटल और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। राधा नगर तट की सफ़द रेत, समुन्द्र का नीला पानी यहाँ के लजीज सीफूड का आनंद लेते आप आराम से अपनी दोपहर काट सकते हैं। राधा नगर तट से थोड़ी दूर एलिफेंट तट है जो यहाँ का एक और पर्यटक स्थल है।

यहाँ तक सैलानी चलते हुए या किसी रिक्शे में आ सकते हैं, रिक्शे का किराया 2 डॉलर या 100 रुपये है। इसके अलावा आप चाहे तो 400 रुपये देकर 1 दिन के लिए कोई टैक्सी या टूवीलर किराये पर ले लें। सैलानियों को हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग बहुत पसंद आती है, पर अंड़मान द्वीप का पोर्ट ब्लेयर अच्छे "स्पीड बोट" और रिकंपैशन चेम्बर से सुसर्जित नहीं है।

हेवलोक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग बहुत किफायती है और यहाँ अभियानी, शुरुवाती, मध्यमवर्ती और अनुभवी डायवर्स के लिए डाइविंग की सेवा उपलब्ध है। स्कूबा डाइविंग समुन्द्र के अन्दर बसते जीवों को देखने का अच्छा विकल्प है। हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग के अलावा ट्रैकिंग भी बहुत लोकप्रिय है, यहाँ कई टूर ओपरेटर सही और निर्देशित ट्रैकर्स की सूचना प्रदान करते हैं।

अंड़मान निकोबार के अन्य कई द्वीपों जैसे इस द्वीप पर भी सैलानियों को अपने बजट के हिसाब से रहने के लिए कई होटल या विश्रामकक्ष मिल जायेंगे। कैफे डेल मार और वाइल ओर्चिड, ये दो विकल्प है, जहाँ यात्री रहने के बारे में सोच सकते हैं।

अगर आप तटों को देख कर थक चुके है और कुछ खरीददारी करना चाहते हैं तो यहाँ के स्थनीय बाज़ार में खरीदने के लिए हाथ से बनी चीज़े और एक्सेसरीस मिल जायेंगी। यहाँ तक आकर नारियल पानी पीना न भूले। इस यूनीयन टेरीटरी के कई होटलों में काफी किफायती दामों पर शराब और बीर उपलब्ध कराई जाती है।   

हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह इसलिए है प्रसिद्ध

हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह फोटो

हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह मौसम

घूमने का सही मौसम हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह

  • सड़क मार्ग
    आप अंड़मान निकोबार द्वीप रोड मार्ग द्वारा नहीं पहुँच सकते, पर एक बार अंड़मान द्वीप पहुँचने पर आप पूरा अंड़मान द्वीप अंड़मान ट्रक मार्ग द्वारा तैरकर आ सकते हैं। यह मार्ग आपको कई शहरों और समुंद्री तटों जैसे पोर्ट ब्लैर सेतु, वीर सावरकर हवाई अड्डा और फोनेक्स बे सेतु संग जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    There is no railway station available in हैवलॉक द्वीप, अंड़मान द्वीप समूह
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    भारत के कई प्रमुख शहर जैसे कोलकाता, भुवनेश्वर और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर हवाई अड्डे के लिए कई उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। चेन्नई से पोर्ट ब्लैर केवल 21/2 घंटे का सफ़र है। बहुत जल्द मुंबई से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी उड़ानों की सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu