पेन्नाग्राम घने जंगलों के बीच स्थित एक गाँव है। होगेनक्कल से बाहर जाने का यह सबसे अच्छा मार्ग है और लगभग 15कि.मी. दूर है। पेन्नाग्राम और होगेनक्कल को जोड़ने वाला मार्ग एक आकर्षक घुमावदार सड़क है। शहतूत के सुंदर बगीचे, रेशम के कीडें और मुख्य रूप से स्थानीय लोगों द्वारा टेराकोटा से बनाई जाने वाली चमकीले रंग की मूर्तियाँ जिन्हें अयनार कहते हैं, इस ग्रामीण सेटिंग में आप बहुत कुछ देख सकते हैं।
ये मूर्तियाँ जिन्हें गाँव के संरक्षक देवता माना जाता हैं; प्राचीन योद्धाओं से लेकर आधुनिक पुलिसकर्मियों तक का प्रतिनिधित्व करती हैं। रंगबिरंगा साप्ताहिक मेला भी पर्यटकों के लिए एक तमाशा है।



Click it and Unblock the Notifications