हैदराबाद में एक छोटी पहाड़ी पर बना आनंद बुद्ध विहार एक अनूठा बौद्ध मंदिर है। मंदिर पर पहली नजर पड़ते ही आप अचंभे में पड़ जाएंगे। पहाड़ी पर चढ़ने के बाद मंदिर से पूरे शहर का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। बौद्ध वास्तुशिल्पीय शैली में इस मंदिर को काफी सुंदर तरीके से बनाया गया है। मंदिर में एक बड़ा सा हॉल है, जिसमें एक विशाल खिड़की से सूरज की रोशनी प्रवेश करती है।
मंदिर का शांत और निर्मल वातावरण भी लोगों को खूब भाता है। मंदिर में घुसने के साथ ही आप शहरी जीवन की भाग-दौड़ भूल जाएंगे। हॉल के बीच में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा रखी गई है और इसके इर्द—गिर्द आप श्रद्धालुओं को ध्यान करते हुए देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications