बिड़ला मंदिर हैदराबाद के बिड़ला तारामंडल के पास है। यह मंदिर नौबाथ पहाड़ पर बना है और हिंदूओं, खासकर भगवान वेंकटेश्वर के भक्तों के बीच काफी पूजनीय है। इस मंदिर को बनने में 10 साल का समय लगा था और यह रामकृष्ण मिशन के स्वमी रंगनाथनंद द्वारा अधिकृत था।
इस मंदिर की खासियत यह है कि इसे सिर्फ सफेद संगमरमर से बना था, जिसे विशेष रूप से राजस्थान से लाया गया था। चूंकि मंदिर में कोई घंटी नहीं है, इससे यहां की शांति में कोई खलल नहीं पड़ता है। मुख्य देवता भगवान वेंकटेश्वर के अलावा यहां दूसरे देवताओं की प्रतिमा भी रखी गई है।
मंदिर में शिव, गणेश, हनुमान, ब्राह्मा, साई बाबा, शक्ति, लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा अलग-अलग रखी गई है। साथ ही आप मंदिर की दीवारों पर गुरू गोविंद सिंह सहित कई महान पुरुषों की शिक्षा को देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications