कोटी हैदराबाद का व्यवसायिक क्षेत्र है और यह किंग कोटी और राम कोटी में बंटा हुआ है। इस जगह का नाम कोटी निवास स्थान पर पड़ा है, जो कि एक हवेली थी, जिनमें निजामों की पत्नियों के रहने के लिए क्वार्टर बने हुए थे। हालांकि बाद में यह हवेली जेम्स एचिलेस किर्कपेट्रिक का निवास स्थान बन गया।
वर्तमान में यह हवेली उसमानिया विश्वविद्यालय का हिस्सा है, जो कि महिलाओं का कॉलेज है। अगर आपको किताबों में दिलचस्पी है तो फिर कोटी आपके लिए है। कपड़े, ज्वेलरी और घरेलू चीजों की खरीददारी के साथ-साथ कोटी किताबों के लिए भी एक आदर्श स्थान है।
कोटी की गुजराती गली से आप सस्ते इलेक्टॉनिक्स के सामान खरीद सकते हैं। साथ ही कोटी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक जैसे कुछ महत्वपूर्ण बैंकों की शाखाएं भी हैं। भारत का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज उसमानिया मेडिकल कॉलेज कोटी में स्थित एक महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है।



Click it and Unblock the Notifications