अपनी खूबसूरती और भौगोलिक स्थिति के कारण हैदराबाद का छोटा सा पार्क एनटीआर गार्डन स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हुसैन सागर झील के बगल में होने के कारण यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। खासतौर से शाम के समय पार्क में गतिविधियां काफी तेज हो जाती है।
एनटी रामा राव को समर्पित इस गार्डन के निर्माण कार्य 1999 में शुरू किया गया था। एनटी रामा राव न सिर्फ एक नामचीन कलाकार थे, बल्कि जाने माने राजनेता भी थे। वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे और शहर के विकास में अहम योगदान दिया। गार्डन के साथ विवाद जुड़े होने के कारण इसका निर्माण कार्य कई चरणों में पूरा हुआ। आखिरकार 2001 में इस गार्डन को आम लोगों के लिए खोला गया।



Click it and Unblock the Notifications