श्री उज्जैनी महाकाली मंदिर हैदराबाद के सिकंदराबाद क्षेत्र में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है। यहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालू पूजा अर्चना के लिए आते हैं। यह मंदिर शक्ति और सामर्थ की देवी काली को समर्पित है। रविवार और सोमवार को पड़ने वाले अषाढ़ जतरा के मौके पर इस मंदिर में काफी गहमागहमी रहती है। इन दो दिनों को महाकाली की पूजा के लिए आदर्श माना जाता है।
इस मंदिर में बोनालू का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वास्तव में यह त्योहार मुख्य रूप से हैदराबाद और सिकंदराबाद में ही मनाया जाता है। त्योहार के दौरान तेलंगाना और रायलसीमा से भी श्रद्धालू इस मंदिर में आते हैं। बोनालू का त्योहर हर साल जुलाई और अगस्त के महीने में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि साल के इस हिस्से में देवी की पूजा करना सबसे उत्तम रहता है।



Click it and Unblock the Notifications