Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » इडुक्की » मौसम

इडुक्की मौसम

केवल बरसात के मौसम को छोड़कर, सुखद जलवायु परिस्थितियों के कारण इडुक्की को साल में किसी भी समय घूमा जा सकता है। इडुक्की की यात्रा के लिए गर्मियों का समय ठीक रहता है। इस स्थान यात्रा के लिए नवंबर से जनवरी के बीच का समय सबसे अच्छा है। इस सीजन के दौरान इडुक्की की यात्रा की योजना बनाते समय सर्दियों के कपड़े ले जाना न भूलें।

गर्मी

इडुक्की में केवल तीन महीने गर्मी पड़ती है। गर्मियों के महीने मार्च से मई तक रहते हैं। इस समय मौसम बहुत ही सुखद रहता है क्योंकि तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। आप इस समय इडुक्की की यात्रा कर सकते हैं।

मानसून

मानसून का मौसम जून से शुरू होता है और बारिश सितंबर तक होती है। इस समय तापमान नीचे चला जाता है और मौसम ठंडा रहता है। मानसून ट्रैकिंग तथा अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए ठीक नहीं है। मानसून के दौरान इडुक्की की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

सर्दी

इडुक्की में सर्दियां लंबी होती हैं। इस समय मौसम काफी ठंडा हो जाता है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहता है। आप अक्टूबर में सर्द महसूस कर सकते हैं। फरवरी तक ठंड बनी रहती है। यदि आप इस मौसम के दौरान इडुक्की की यात्रा करते हैं, तो गर्म कपड़े पैक करना न भूलें।