Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » इस्लामनगर » मौसम

इस्लामनगर मौसम

नवंबर से फरवरी के बीच इस्लामनगर घूमना सबसे अच्छा रहता है। ठंड के खुशगवार मौसम में आप बिना गर्मी से परेशान हुए इस प्रचीन शहर में भली-भांति घूम सकते हैं। इतना ही नहीं, बारिश भी इस मौसम में आपकी छुट्टी का मजा किरकिरा नहीं करेगी।

गर्मी

इस्लामनगर में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है और तापमान 35 से 40 डिसे के बीच बना रहता है। मार्च से यहां गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है और मई में यह अपने शबाब पर रहती है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए इस मौसम में यहां जाने से बचना चाहिए।

मानसून

जून से यहां तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है और महीने के अंत तक मानसून भी दस्तक दे देता है। सितंबर तक यहां बरसात का मौसम रहता है। भीषण गर्मी के बाद होने वाली बारिश से लोगों को काफी राहत पहुंचती है। इस दौरान यहां कई बार मुसलाधार वर्षा भी होती है। यहां दिसंबर और जनवरी में भी हल्की-फुल्की बारिश होती है।

सर्दी

इस्लामनगर में ठंड का खुशगवार मौसम नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। दिसंबर और जनवरी के दौरान पारा काफी नीचे गिर जाता है। ठंड के समय में यहां का औसत तापमान 10 से 27 डिसे के बीच रहता है। इस्लामनगर घूमने के लिए ठंड का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है।