द्वारकाधीश मंदिर हिन्दू देवता कृष्ण को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शहर के बीच में स्थित है। हिन्दुओं मंऔ यह मंदिर एक खास धार्मिक महत्व रखता है इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। यहाँ आराध्य देवता की काफी बड़ी मूर्ति है और अनेक छोटी मूर्तियाँ भी हैं।
मंदिर की बनावट एक मनोहारी द्रश्य प्रस्तुत करती है। द्वारकाधीश मंदिर ना केवल आस पास के लोगों में बल्कि पर्यटकों में में भी खासा प्रसिद्ध है। इटारसी घूमने वाले लोग इस सुन्दर धार्मिक स्थल पर घूमने का मानस जरूर बनाते हैं। मंदिर की सुन्दरता और अन्दर का भक्तिमय वातावरण आगे की कहानी कहता है। इटारसी रेलवे जंक्शन से यहाँ तक टैक्सी द्वारा या ऑटो रिक्शा द्वारा आसानी से जाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications