इअलोंग पार्क जोवाई से 8 किमी दूर है। इस पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हालांकि पार्क की कई खासियतें विहंगम पिंथोवा घाटी के कारण नजरअंदाज हो जाती हैं।
जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल डीआरडीए टूरिज्म प्रोजेक्ट के जरिए इस पार्क का नियमित रूप से नवीनीकरण और सौंदर्यकरण किया जा रहा है। इस पार्क को पर्यटकों का गढ़ बनाने के लिए यहां एक ईको पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। पार्क के अलावा इस स्थान पर वाटर डैम, प्रसाधन कक्ष, नहरें और चेंजिंग रूम भी है।
पार्क को कई तरह के फूलों से सजाया गया है, जिनमें से कुछ मेघालय के स्थानीय फूल हैं। आप इस पार्क की ढलान पर बैठ कर घाटियों में सूरज को डूबते हुए देखने का आनंद उठा सकते है। इअलोंग को मेघालय का सर्वश्रेष्ठ अम्यूजमेंट पार्क कहा जा सकता है। नवंबर से जून के बीच यहां जाना सबसे अच्छा माना जाता है और कैब के जरिए यहां असानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications