यू लुम सुनाराजा जयंतिया हिल्स में उमकियांग गांव के पास है। शिलांग से सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में 3 घंटे 12 मिनट का समय लगता है। यू लुम सुनाराजा पहाड़ियों की हरयाली देखते ही बनती है। साथ ही इस हरियाली के बीच से एक घुमावदार झील भी है।
यहां के स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि इस गहरी झील में हाथी ने अपने आप को डुबाकर मौत को गले लगाया था। एक मान्यता यह भी है कि एक विशाल सांप हाथी के बेशकीमती दांत की सुरक्षा करता है। अपने निर्मल पानी, ताजा हवा और शहर की भागगमभाग से दूर होने के कारण यू लुम सुनाराजा शांति के कुछ पल बिताने का अच्छा स्थान है।
यहां पहुंचने के लिए भी आपको शिलांग से टूरिस्ट कैब बुक करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications