गोविंद देवजी मंदिर, हिंदूओं के देवता भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर जयपुर में जय निवास गार्डन में स्थित है। इस मंदिर में रखी गई मूर्ति पहले वृंदावन के एक मंदिर में रखी हुई थी जिसे बाद में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपने परिवार के देवता के रूप में इस मंदिर में पुर्नस्थापित कर लिया था। इस मंदिर में हर साल हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं क्यूंकि यह जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications