जम्वा रामगढ़, जयपुर का एक प्रसिद्ध गांव है जो मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित है। यह स्थल यहां स्थित कृत्रिम झील और वन्यजीव अभयारण्य के लिए विख्यात है। यहां की झील में कई प्रवासी पक्षी और दूसरे देशों के यानि अर्न्तर्देशीय प्रजातियों के पक्षी भी पाएं जाते है।
यहां की वाइल्डलाइफ सेंचुरी में कई प्रकार और प्रजातियों के पक्षियों व वनस्पतियों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखने को मिलता है। पर्यटक, सेंचुरी का आनंद सफारी पर सैर करके उठा सकते है। झील और वाइल्डलाइफ सेंचुरी के अलावा यह गांव मंदिरों, हवेली और पुराने किलों के भी जाना जाता है। यह जगह जयपुर के राजाओं के स्मारकों के लिए भी प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications